|
तकनीक के प्रसार के साथ हीं आज वेब- आधारित सूचनाओं को प्राप्त करना और उनका प्रसारण करना काफी आसान हो गया है.परन्तु अभी तक इस प्रकार के सूचनाओं का उपयोग मुख्यतः अंग्रेजी भाषा- भाषी लोगों द्वारा हीं किया जाता रहा है. भारत जैसे देश के लिए जहां हिन्दी बहुसंख्यक जनसमुदाय की बोल-चाल की भाषा है, यह आवश्यक है कि वेब -आधारित सूचनाओं को हिन्दी में भी उपलब्ध करवाया जाए. उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखकर हमारी संस्था, इस वेब-साईट के माध्यम से अपने लोकप्रिय कार्यक्रम " युवा और यौनिकता" को हिन्दी भाषा-भाषी प्रतिभागियों के लिए भी उपलब्ध करवा रही है. वेब्- साईट का उदेश्य 1. ज्यादा से ज्यादा हिन्दी भाषा-भाषी युवाओं तक यौनिकता से जुडी जानकारीयों और सूचनाओं को पहुंचाना 2. युवाओं के बीच व्याप्त यौन और यौनिकता से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना 3. तथ्य परख और वैज्ञानिक जानकारी प्रदान कर युवाओं के बीच जोखिम पूर्ण व्य़वहार को दूर करना 4. दो तरफा सूचनाओं का आदान प्रदान कर युवाओं की जिज्ञासा को शांत करना. 5. युवाओं को यौनिकता संबंधित भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम प्रदान कराना
|